गुरुग्राम: मामूली कहासुनी में गुड़ाणा गांव में की गई युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
गुरुग्राम जिले के पटौदी क्षेत्र के गुड़ाणा गांव में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। गांव के 32 वर्षीय रितेश उर्फ कालू की कुछ युवकों ने बेरहमी से हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भेज दिया। जानकारी के अनुसार, घटना की शुरुआत एक सूअर फार्म पर हुई,