पुखरायां कस्बे के मौहर देवी मंदिर के निकट रविवार दोपहर करीब 2 बजे भंडारे का आयोजन किया गया। सुबह हवन पूजन के बाद भगवान का भोग लगाया गया। जिसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। कस्बे के अलावा परेहरापुर, सिखमापुर दलेलनगर, समेत आसपास के गांव से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान का प्रसाद छका।