मखदुमपुर प्रखंड में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन घना कोहरा छाया रहा, जिससे पूरे दिन सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो सके। सुबह से ही वातावरण में घना कोहरा और शीतलहर का प्रकोप बना रहा जो शाम 5 बजे तक जारी रहा। जिसके कारण ठंड में अचानक काफी वृद्धि दर्ज की गई। बढ़ती ठंड से आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित नजर आया।