पाटन नगर में सोमवार शाम लगभग 7:00 से माता लक्ष्मी की पूजा अर्चन का दौर शुरू हो गया था लोगों ने घरों में पूजा अर्चन करने के बाद मंदिरों में भी जाकर दीप जलाए और मां लक्ष्मी से शांति सुख और समृद्धि देने की कामना की। श्रद्धालुओं ने मंदिर में जाकर माता के चरणों में दीप जलाए और उनसे प्रार्थना की कि उनके घर में हमेशा शांति और सुख का निवास रहे।