चूरू: जिले में मौसमी बीमारियों को लेकर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, एसीएमएचओ डॉ. अहसान गौरी ने दी जानकारी
Churu, Churu | Sep 6, 2025 चूरू जिले में बारिश के साथ मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ने लगा है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग इसको लेकर पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। एसीएमएचओ डॉ. अहसान गौरी ने शनिवार शाम को जानकारी देते हुए बताया कि डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया, वायरल जैसी बीमारियों की रोकथाम के लिए विभाग की ओर से एंटी लार्वा विशेष अभियान चलाया जा रहा है।