बुलंदशहर: नगर क्षेत्र के एक गांव से एसएसपी ऑफिस पहुंचकर महिला ने पति पर मारपीट कर घर से निकालने का लगाया आरोप
नगर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपने पति पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि उसके पिताजी बीमार रहते हैं और मेहनत मजदूरी कर परिवार का गुज़र बसर करते हैं। पति ने अब उसे घर से निकाल दिया है, तो उसकी जिम्मेदारी भी उसके पिता पर आ गयी है। पीड़िता ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।