टोंक: कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सौम्या झा की मौजूदगी में राजनीतिक दलों की बैठक आयोजित
Tonk, Tonk | Mar 20, 2025 टोंक कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ सौम्या झा की मौजूदगी में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक मतदान केंद्र पर राजनीतिक दलों को बूथ स्तरीय अभिकर्ता प्रथम की नियुक्ति की सूचना जिला निर्वाचन कार्यालय को भिजवाई जानी है।