ब्यौहारी: ब्यौहारी वन क्षेत्र में घुसे हाथी, राजस्व क्षेत्र में फसलों को कर रहे हैं चौपट
ब्यौहारी वन परिक्षेत्र के राजस्व क्षेत्र में दो हाथी घुस कर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। जंगली हाथियों का तांडव लगातार ब्यौहारी और बाणसागर क्षेत्र में बना हुआ है। जिससे लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। किसानों की कई एकड़ फसलों को हाथियों ने नष्ट कर दिया है। यह वीडीओ शुक्रवार सुबह 8 बजे सामने आया है।