बांसवाड़ा: बड़गांव मे तलवाड़ा भाजपा मंडल के तत्वावधान में विकसित भारत की राम जी की कार्यशाला का आयोजन।
भारतीय जनता पार्टी मंडल तलवाड़ा के तत्वावधान में वीबी जी राम जी को लेकर बड़गांव मे भाजपा की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन गुरुवार दोपहर 12 बजे किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष हेमंत पंड्या ने की, तथा मुख्य अतिथि प्रभारी पूर्व संसदीय सचिव भीमाभाई डामोर रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में एसटी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री धर्मेंद्र राठौड़,रहे।