गगरेट: प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गगरेट अस्पताल में बांटे फल
Gagret, Una | Sep 17, 2025 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर बुधवार दोपहर 2 बजे भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा की अगुवाई में गगरेट सिविल अस्पताल में उपचारधीन मरीजों को फल वितरित किए। चैतन्य शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन तपस्या और सेवा का प्रतीक है। उन्होंने गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए हैं।