फिरोज़ाबाद: थाना दक्षिण पुलिस ने गंभीर हमले के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, की गई अग्रिम विधिक कार्यवाही
थाना प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में थाना दक्षिण पुलिस ने गंभीर हमले मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त आमिर पुत्र इनाम अली निवासी चौकी गेट छतरी वाला कुआ के पास थाना रसूलपुर मूल निवासी मौहल्ला हुसैनी थाना रसूलपुर को बुधवार सुबह सात बजकर बीस मिनट करीब पर उसके मस्कन से गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल कराते हुये अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लाई गई।