गोरखपुर के बड़हलगंज उपनगर स्थित कॉलेज तिराहे पर चार प्रमुख विभूतियों की प्रतिमाओं का अनावरण किया गया। इन विभूतियों में शिक्षा की अलख जगाने वाले संस्थापक स्व. रामछबीले श्रीवास्तव, रामकवल शाही, पंडित भृगुनाथ चतुर्वेदी और प्रसिद्ध दार्शनिक डॉ. प्रभाकर त्रिवेदी शामिल हैं। प्रतिमाओं का अनावरण विधायक राजेश त्रिपाठी, चेयरमैन प्रीति उमर और महेश उमर ने किया।