टिकारी स्थित केसपा के मां तारा मंदिर परिसर में एक प्रेमी युगल की शादी खरमास माह में कराई गई। जिसको देखने दर्जनों की संख्या में ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हुई। एक और जहां खरमास में सभी शुभ कार्य प्रतिबन्धित है। वहीं विवाह के बीच युवक-युवती हंसते मुस्कुराते रहें। दूसरी ओर ग्रामीणों के द्वारा दूल्हा-दुल्हन के विदाई के लिए DJ और स्कॉर्पियो की व्यवस्था भी की गई।