मंदसौर: चाइनीस मांझे का कहर: प्रतिबंध के बावजूद धड़ल्ले से बिक्री, पक्षी की मौत, सख्त कार्रवाई की मांग
मंदसौर में प्रतिबंध के बावजूद चाइनीस मांझे की बिक्री और उपयोग थमने का नाम नहीं ले रहा है, जिससे लगातार हादसे सामने आ रहे हैं। ताजा मामला नई आबादी क्षेत्र का है, जहां उड़ान भरते समय एक पक्षी चाइनीस डोर में उलझ गया। डोर से उसके पंख और शरीर पर गहरे घाव हो गए, अत्यधिक रक्तस्राव के कारण कुछ ही देर में उसकी दर्दनाक मौत हो गई।