शिवपुरी नगर: दुमदुमा गांव में पैर पर कल्टीवेटर गिरने से 8 साल की बालिका हुई घायल, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
दुमदुमा गांव में पैर पर कल्टीवेटर गिरने से 8 साल की बालिका घायल हो गई। बाल किशन गुर्जर ने बताया कि शुक्रवार की शाम आरुषि घर के आंगन में खेल रही थी तभी खेलते वक्त उसके पैर पर कल्टीवेटर गिर गया था। जिससे उसके पैर में गंभीर चोटें आईं, इसके बाद आरुषि को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका उपचार जारी है।