बरकागाँव: बीमार बिरहोर युवक का डॉक्टर ने किया इलाज, एंबुलेंस से घर पहुंचा
बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत चंदौल पंचायत के लौकुरा गांव स्थित कदमा टोला में कई दिनों से गंभीर रूप से बीमार बिरहोर युवक 19 वर्षीय संतोष बिरहोर की इलाज बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर अविनाश कुमार के द्वारा किया गया। स्वस्थ होने के बाद उसे एंबुलेंस से घर पहुंचाया गया। बताते चले की 19 दिसंबर की शाम को बिरहोर युवक गंभीर रूप से बीमार होने की जानकारी