नरपतगंज: बरहरा जेबीसी नहर पर बाइक सवार युवक की मौत, गंभीर रूप से घायल परिजन ने हत्या का लगाया आरोप, पुलिस कर रही है जांच
नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के बड़हरा पंचायत अंतर्गत जेबीसी नहर पर सोमवार की रात बाइक सवार एक युवक की मौत व एक युवक घायल हो गया। घटना के बाद पहुंचे परिजनों के द्वारा आपसी विवाद में हत्या का आरोप लगाया । वहीं मौके पर पहुंचे नरपतगंज पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर कई बिंदुओ पर जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में लिया।