इंदौर: भागीरथपुरा घटना के बाद लोगों में पानी का खौफ, दुकानों पर आरओ वाटर से बन रही चाय, वीडियो वायरल
भागीरथपुरा इलाके में इन दिनों पानी को लेकर डर और असमंजस का माहौल है। नल और बोरिंग के पानी पर लोगों का भरोसा पूरी तरह टूट चुका है। हालात ऐसे हैं कि रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा रही चाय की चुस्की भी अब लोगों को खौफ में डाल रही है। पानी की सच्चाई सामने आने के बाद उसी पानी से बनी चाय पीने से भी लोग हिचक रहे हैं। डर के माहौल को देखते हुए कई दुकानदारों ने RO के पा