पूरनपुर: पशु चिकित्सालय के पास में बंद पड़े सार्वजनिक शौचालय को नगर पालिका ने कराया ध्वस्त
पूरनपुर नगर पालिका चौराहे के पास पशु चिकित्सालय के सामने वर्षों पहले सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया गया था। निर्माण के बाद कुछ ही समय तक शौचालय का उपयोग किया गया। तब से यह बंद पड़ा है। लोगों को इसका लाभ नहीं मिल रहा था। बीते दिसंबर माह में हुई नगर पालिका बोर्ड की बैठक में इस निष्प्रयोज्य शौचालय के स्थान पर दुकानें बनाने का प्रस्ताव पास हुआ था।