बदायूं: मचलई गांव में जल जीवन मिशन का कार्य नहीं होगा कभी भी पूरा ऐसा ग्रामीणों का कहना है #jansamasya
Budaun, Budaun | Jun 3, 2025 बदायूं के थाना मूसाझाग क्षेत्र के मचलई गांव में जल जीवन मिशन का मिशन, फेल होता दिखाई दे रहा है। कहीं टंकियां बनकर घरों तक पानी पहुंचा रही है तो कहीं टंकी बनने की शुरुआत भी नहीं हुई है 24 मई को जल जीवन मिशन के लिए और नोडल अधिकारी के रूप में महेंद्र बहादुर सिंह ने भी स्थलीय निरीक्षण किया था जिसमें काफी खामियां मिलने पर नाराजगी भी जताई थी।