बदायूं: मौजमपुर नेहनगर गांव में मक्का की फसल पर सूड़ी की दवाई छिड़कने से किसान की फसल हुई नष्ट
Budaun, Budaun | Jun 3, 2025 बदायूं के जालंधरी सराय के रहने वाले निक्की अहमद पुत्र रजी अहमद का मौजमपुर नेहनगर में 5 बीघा खेत है। उसने गोपी चौक स्थित साहू बीज भंडार से मक्का की फसल में दवाई लगाने के लिए सूड़ी की दवा ली थी। उसने जब मक्का की फसल में सूड़ी की दवा का छिड़काव किया। तो उसकी फसल नष्ट हो गई। जब इस मामले की उसने दुकानदार से शिकायत की तो उसने एक कागज पर दस्तक करा लिये।