पटना ग्रामीण: लालू परिवार और शिबू सोरेन परिवार देश को लूटने वाले लोग हैं- एयरपोर्ट पर बोले डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी
झारखंड सरकार में कांग्रेस कोटे के मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव के घरेलू नौकर के घर से 25 करोड़ से अधिक कैश मिलने के बाद बिहार में सियासत शुरू हो गई है। पूरे मामले पर पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने राजद पर निशाना साधा है। उन्होंने ने कहा कि ये सब लुटेरे हैं।