पटना ग्रामीण: पटना में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया बुजुर्ग
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुजुर्ग हैं और हम लोग पहले सुना करते थे कि बुजुर्ग व्यक्ति काम की बातें किया करते थे लेकिन अब हम नवयुवा जो है वह काम की बातें कर रहे हैं और PM मोदी बेकार की बातें कर रहे हैं।