डुमरांव: डुमरांव थाने के रीडर देवेंद्र कुमार को भावभीनी विदाई दी गई, पुलिसकर्मियों ने दी शुभकामनाएं
Dumraon, Buxar | Sep 16, 2025 डुमरांव थाना परिसर में मंगलवार की शाम 5 बजे थाने के रीडर रहे देवेंद्र कुमार के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। उनका तबादला दरभंगा जिले में हो गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने की। इस दौरान एसआई प्रियंका कुमारी, एसआई मतेंद्र कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने देवेंद्र को शुभकामनाओं के साथ भावभीनी विदाई दी।