थाना गंज पुलिस ने गश्त और चेकिंग के दौरान एक बड़ी सफलता हासिल की है। शनिवार को सुबह दस बजे पुलिस टीम ने ग्राम बगी फ्लाईओवर के पास शहजादनगर जाने वाले रास्ते से एक आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने इस मामले में आर्म्स एक्ट क