नरवल: महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गंगा में नहाते समय दो युवक डूबे, ग्रामीणों ने एक को बचाया, दूसरे की हुई मौत
महाराजपुर थाना क्षेत्र में गंगा में नहाते समय एक युवक की डूबने से मौत हो गई। उसके एक भाई को ग्रामीणों ने बचा लिया। यह घटना शेखपुर घाट पर मंगलवार दोपहर करीब 3:30 बजे हुई। कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने विवेक के शव को नदी से बाहर निकाला। उसे तत्काल कांशीराम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम