बीना: कृषि उपज मंडी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से गाय का बछड़ा घायल, गौ सेवा समिति ने मौके पर किया उपचार
Bina, Sagar | Apr 13, 2024 बीना थाना क्षेत्र अंतर्गत कृषि उपज मंडी के पास अज्ञात वाहन ने गाय के बछड़े को टक्कर मार दी जिससे गाय का बछड़ा घायल हो गया,गाय के बछड़े को घायल अवस्था में देख स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना गौ सेवा समिति को दी, सूचना मिलते ही मौके पर गौ सेवा समिति सदस्य पहुंच गए और मौके पर ही गाय के बछड़े का उपचार किया गया जिसके बाद बछड़े को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।