किस्को: किस्को में रबी कर्मशाला 2025 का आयोजन, किसानों को मिला उन्नत खेती का प्रशिक्षण, वैज्ञानिकों ने उत्पादन बढ़ाने के उपाय बताए
किस्को प्रखंड अंतर्गत प्रखंड स्तरीय रबी कर्मशाला 2025 का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र किस्को के सभागार में गुरुवार को दोपहर 12 बजे किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन प्रखंड प्रमुख सुचित्रा भगत, उप प्रमुख गीता देवी, वरीय वैज्ञानिक डॉक्टर किरण सिंह, प्रखंड कृषि पदाधिकारी राणा अमित शर्मा, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक नीलम संजय टोप्पो, वैज्ञानिक डॉक्टर धर्मा उरांव एवं