जाटका गांव में 13 अक्टूबर की शाम करीब 6:00 बजे दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से बाइक सवार अजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसको लेकर सोमवार दोपहर करीब 3:00 बजे पीड़ित ने किशनगढ़ बास थाने में मामला दर्ज करवाया है। रिपोर्ट में बताया की प्रीतम जाखड़ ने लापरवाही से ट्रैक्टर चलाते हुए अजीत की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और फरार हो गया।