मैनपुरी: कुरावली क्षेत्र में बाइक अनियंत्रित होने से बाइक पर बैठे युवक की हाईवे से गिरकर हुई मौत
तालिग्राम के ग्राम माधोनगर निवासी अरविंद पुत्र महेश चंद्र अपने साथी के साथ बाइक से सवार होकर भगेला से वापस घर जा रहे थे। जैसे ही बीती शुक्रवार की रात्रि 11 बजे कुरावली हाईवे पर पहुंचे तभी बाइक अनियंत्रित हो गई। ओर बाइक पर बैठे अरविंद की हाईवे से गिरकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शनिवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया है।