ई शिक्षाकोष पोर्टल पर लाभुक आधारित योजना के लाभ हेतु बच्चों का त्रुटिपूर्ण आंकड़ा सुधार नहीं करने के कारण चौथम प्रखंड के चार स्कूलों के हेडमास्टरों का सात दिनों का वेतन काटने का आदेश बुधवार शाम चार बजे को खगड़िया डीईओ अमरेंद्र कुमार गोंड द्वारा दिया गया है। जानकारी के अनुसार मध्य विद्यालय जमुआ, मध्य विद्यालय भूतौली मालपा, प्राथमिक विद्यालय सिंघरशामा एवं उत्क