रौन: भिण्ड: कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ कार्यालय पर की बैठक
Ron, Bhind | Aug 10, 2025 भिंड कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने आज रविवार के रोज शाम 6 बजे कार्यालय पर हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक आयोजित की जिसमें उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल एक आयोजन नहीं बल्कि राष्ट्रभक्ति और एकता का प्रतीक है इसलिए अब हम सबको मिलकर इस अभियान को सफल बनाना है और तिरंगा के प्रति लोगों को जागरूक करना है