होशंगाबाद नगर: कलेक्ट्रेट कार्यालय में अपर मुख्य सचिव अजीत केसरी की अध्यक्षता में विकास कार्यों की संभागीय समीक्षा बैठक हुई आयोजित
नर्मदापुरम के कलेक्ट्रेट कार्यालय में अपर मुख्य सचिव वित्त अजीत केसरी की अध्यक्षता में आज विकास कार्यों की संभागीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई। नर्मदापुरम, बैतूल और हरदा जिले में शासकीय योजनाओं और निर्माण कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। उन्होंने संभाग के विधायक गणों से चर्चा कर उनके मुद्दे जाने और जन प्रतिनिधियों से प्राप्त मुद्दों का प्राथमिकता से निराकरण करने का अधिकारियों को निर्देश दिए।