केकड़ी: केकडी में उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई पंचायत समिति वीसी कक्ष में हुई आयोजित, 15 प्रकरण हुए प्राप्त
Kekri, Ajmer | Sep 12, 2024 जन अभियोग निराकरण के सम्बन्ध में उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई गुरूवार को पंचायत समिति वीसी कक्ष में आयोजित हुई। इसमें केकड़ी उपखंड के 15 प्रकरणों की जनसुनवाई की गई।निस्तारण के लिए व प्रकरणों को पोटर्ल पर दर्ज करने के निर्देश दिए गए है।जनसुनवाई में सड़क,अतिक्रमण,बिजली,पानी,पेंशन एवं रोजगार जैसे विभिन्न परिवादों को सुना गया।