बालोद: सिवनी में हाईवा की टक्कर से TVS बाइक सवार युवक गंभीर, बालोद से लौट रहा था, परिजनों ने दर्ज कराई एफआईआर
बालोद-दुर्ग मुख्य मार्ग पर सिवनी मोड़ के पास मंगलवार शाम छह बजे एक हाईवा वाहन ने TVS बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे ग्राम बेलमाड निवासी भूपेंद्र कुमार साहू गंभीर रूप से घायल हो गया। भूपेंद्र सुबह घरेलू कार्य से बालोद गया था और अपने पिता के TVS मोटरसाइकिल से वापस लौट रहा था। घटना की जानकारी गांव के एक व्यक्ति ने परिजनों को फोन पर दी।