झालरापाटन: चंद्रभागा नदी में कल कार्तिक पूर्णिमा का पवित्र स्नान, सुरक्षा के कड़े इंतजाम के तहत एसपी ने किया निरीक्षण
झालरापाटन में मोक्षदायिनी चंद्रभागा नदी पर कल कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर हजारों श्रद्धालु पवित्र स्नान करेंगे। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस ने व्यापक इंतजाम किए हैं।बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे एसपी अमित कुमार ने पुलिस बल के साथ चंद्रभागा कार्तिक मेला और नदी स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उप अधीक्षक हर्षराज सिंह खरेड़ा और थाना अधिकारी भी मौजूद रहे।