झालरापाटन: मोडक रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन से गिरकर महिला गंभीर रूप से घायल
झालावाड़ के समीप कोटा जिले के मोडक रेलवे स्टेशन पर सोमवार देर शाम एक महिला पैसेंजर ट्रेन से गिरकर घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए झालावाड़ के एसआरजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया, रेलवे पुलिस ने मंगलवार सुबह 11:00 बजे महिला के बयान दर्ज किए हैं। जिससे पता चला है कि वह मुंबई बोरीवली की रहने वाली 25 वर्षीय रोशनी है। पुलिस ने रोशनी के परिजनों को सूचित किया है।