बलरामपुर: भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नगर में निकाली तिरंगा यात्रा
भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा बलरामपुर नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं द्वारा लोगों को घर-घर तिरंगा अभियान की जानकारी दी गई साथ ही देश की आजादी में अपने जान गवाने वाले वीरों को भी याद करने को कहा गया। उन्होंने कहा तिरंगा का उद्देश्य है कि प्रत्येक नागरिक में देश प्रेम की भावना विकसित हो।