बेगूसराय: रिफाइनरी टाउनशिप मैदान में खेलो इंडिया फुटबॉल मैच में हरियाणा ने दिल्ली को 6-1 से हराया
बेगूसराय में खेलो इंडिया यूथ गेम के तहत सोमवार की शाम 05:00 बजे बरौनी रिफाइनरी स्टेडियम में हरियाणा एवं दिल्ली के बीच मुकाबला खेला गया. जहां बरौनी रिफाइनरी स्टेडियम में हरियाणा एवं दिल्ली के मैच में हरियाणा ने दिल्ली को एकतरफा मुकाबला में हराया. हरियाणा ने जहां 6 गोल दागे वहीं दिल्ली की टीम मात्र एक गोल कर सकी.