शाहजहांपुर। जिलाधिकारी के निर्देश पर एडीएम वित्त अरविंद कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी चमन शर्मा और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अधिकारियों ने शहर की कई गैस एजेंसियों का संयुक्त निरीक्षण किया। टीम ने सतकरतार इंडेन गैस एजेंसी टाउनहॉल, रोहित इंडेन गैस एजेंसी और शाहजहांपुर गैस एजेंसी केरूगंज का जायजा लिया तथा उपभोक्ताओं से भी संवाद किया।