धनघटा: घोरांग गाँव में मारपीट विवाद की सूचना पर मौके पर पहुंची पीआरवी 1484 ने तीन घायल लोगों को भिजवाया अस्पताल
धनघटा थाना क्षेत्र के घोरांग गांव में मारपीट विवाद की सूचना मंगलवार को दिन में 12:00 बजे पीआरवी 1484 को मिली। 5 मिनट में घटनास्थल पर पहुंचकर घायल इंद्रपाल पुत्र राधे सिंह, मुनक्का देवी पत्नी राम प्रसाद, लक्ष्मी सिंह पुत्र राधे सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी धनघटा पुलिस को दे दी गई है।