खेमावास में दो दिवसीय शूटिंग वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। ग्राम पंचायत प्रशासक हेमराज मीणा और शिवशंकर जोशी सहित अन्य अतिथियों द्वारा प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया। जिसमें प्रदेश और जिले की कुल 32 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता के लिए दो ग्राउंड तैयार किए गए हैं, जहां वॉलीबॉल मैच खेले जा रहे हैं।