आज़मगढ़: नगर पालिका चौराहा के समीप बीच रोड पर खराब हुई 102 सेवा की एंबुलेंस गाड़ी, रखरखाव व्यवस्था पर उठे सवाल
मरीजों को तत्काल घटनास्थल से अस्पताल पहुंचाने के लिए 108 व 102 सेवा की एम्बुलेंसों के रखरखाव को लेकर कई बार सवाल खड़े हो चुके हैं। कुछ दिन पूर्व ही मंडलीय चिकित्सालय में एंबुलेंस को एंबुलेंस कर्मी धक्का देते हुए दिखाई दे रहे थे। शनिवार को भोर में तहबरपुर से 102 सेवा की एंबुलेंस रेफर मरीज को लेकर जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराने के बाद एंबुलेंस खराब हो गई।