आज़मगढ़: देवारा कदीम निवासिनी पीड़िता ने एसपी ऑफिस पहुंच कर अपनी जमीन पर अवैध कब्जे के मामले में कार्रवाई को लेकर लगाई गुहार
महाराजगंज थाना के देवारा कदीम की निवासिनी सीमा ने शनिवार को SP ऑफिस पहुंचकर SP से न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता के अनुसार उसके हिस्से की बैनामाशुदा जमीन पर देवर व अन्य दबंग पट्टीदार कब्जा कर रहे। जमीन की नपाई हो रही थी तब सबके सामने मारपीट की गई। इसके बाद भी स्थानीय पुलिस भी कोई सुनवाई नहीं कर रही है। पीड़िता के अनुसार देवर वीरेंद्र समेत अन्य लोग शामिल हैं।