आज़मगढ़: संपन्न हुई प्रथम पाली की पुलिस आरक्षी भर्ती लिखित परीक्षा, बाहर आए अभ्यर्थियों ने कहा- समय को मैनेज करने में हुई दिक्कत
2 दिवसीय पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा की शुरूवात हुई। प्रथम पाली की परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। बाहर आए अभ्यर्थियों ने प्रश्न पत्र के ज्यादा कठिन न होने की बात कहते हुए कहा कि गणित के प्रश्न को हल करने में समय को मैनेज करने में दिक्कत हुई। रीजनिंग, सामान्य ज्ञान व अन्य के साथ ही पुलिस के कार्य से संबंधित प्रश्न भी पूछे गए। जिले में 68 केंद्रों पर परीक्षा हो रही।