बलौदाबाज़ार: जिले में कल 5 सौ से अधिक राशन दुकानों में बनाएं जाएंगे आयुष्मान कार्ड,25 सौ से अधिक अधिकारी कर्मचारियो की लगाई गई ड्यूटी
भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत बलोदा बाजार भाटापारा जिले में 23 जनवरी से 24 जनवरी को विशेष शिविर का आयोजन किया गया है जिसमें सुबह 9:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा वही 500 से अधिक राशन दुकानों में आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा साथ ही 25 सौ से अधिक अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है आयुष्मान कार्ड से 5 लाख तक का मुक्त इलाज होगा