पंचकूला: साइबर सुरक्षा में देशभर में अग्रणी हरियाणा पुलिस, साइबर अपराध नियंत्रण में किए उल्लेखनीय कार्य : पुलिस महानिदेशक
पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने सेक्टर 6 में कहा हरियाणा पुलिस के साइबर अपराध नियंत्रण के प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं, जिनकी देशभर में सराहना की जा रही है। हरियाणा पुलिस द्वारा साइबर सुरक्षा कार्यप्रणाली को देखने के लिए केन्द्र सरकार तथा विभिन्न राज्यों के उच्च साइबर पुलिस अधिकारी पहुंच रहे हैं। भारत सरकार के इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेश