धार: धार जिले के देवीखेड़ा गांव में तेज आंधी से मकान धराशायी
Dhar, Dhar | May 25, 2025 धार जिले के देवीखेड़ा गांव में तेज आंधी से मकान धराशायी हो गया। धार जिले के सारोटी पंचायत के देवीखेड़ा गांव में रविवार शाम आई तेज आंधी ने एक परिवार का सब कुछ छीन लिया।रविवार शाम 4 बजे अचानक मौसम बिगड़ा और देखते ही देखते आंधी तूफान में बद्रीलाल डामर का पक्का मकान पूरी तरह से गिर गया। इस घटना में परिवार के किसी सदस्य को शारीरिक नुकसान तो नहीं हुआ।