धार: मध्य प्रदेश BJP के कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेंद्र शर्मा पहुंचे धार, ऐतिहासिक भोजशाला के किए दर्शन
Dhar, Dhar | May 25, 2025 भाजपा प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेंद्र शर्मा धार की ऐतिहासिक भोजशाला में दर्शन करने पहुंचे। इस पावन अवसर पर महाराजा भोज उत्सव समिति द्वारा उनका स्वागत किया गया। भोजशाला परिसर में महाराजा भोज उत्सव समिति के महामंत्री सुमित चौधरी सहित सदस्यों ने भोजशाला की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, सांस्कृतिक धरोहर, और धार्मिक महत्व की जानकारी दी।