रामसनेही घाट: न्यामतपुर में तेज रफ्तार पिकअप चाय के होटल में घुसी, एक व्यक्ति की मौत, दो व्यक्ति घायल
कोतवाली दरियाबाद अंतर्गत न्यामतपुर गांव में शुक्रवार सुबह करीब 8:00 बजे अनियंत्रित पिकअप चाय के होटल में घुस गई। 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। दो लोग घायल हो गए।मृतक की पहचान रामखेलावन पुत्र सितऊ के रूप में हुई वह नरेंद्र कुमार तिवारी की होटल पर चाय पी रहे थे। पिकअप की टक्कर से रामखेलावन,नरेंद्र कुमार ,श्यामलाल घायल हुए।रामखेलावन की मौत हो गई।